IMG 20241023 101608 1 अंतिम सूर्यग्रहण आज, इतने बजे सूतक लगेगा, क्या भारत मे असर रहेगा ? Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 21 सितंबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा, इस दिन क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य है या नहीं। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात्रि में शुरू होगा। 21 सितंबर की रात में 10 बजकर 59 मिनट से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण रहेगा। 21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। यानि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 21 सितंबर सुबह 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 

21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, टोंगा और फिजी में दिखाई देगा, इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में भी यह ग्रहण दृश्य होगा। भारतीय समयानुसार यह रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा। मध्यकाल रात 1 बजकर 11 मिनट पर आएगा और सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। 4 घंटे 24 मिनट की यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि तब यहां रात होगी। इस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 


Share This News