ताजा खबरे
बीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?
IMG 20250915 WA0018 scaled नर्सिंग हॉस्टल व कॉलेज का किया निरीक्षण, प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने दिए निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने सोमवार को नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ ईएमडी इंचार्ज संजय तिवारी, श्रुति कुमारी और वार्ड इंचार्ज अनीता मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने बिजली, पेयजल, सुरक्षा और स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईएमडी इंचार्ज को खुले बिजली के तारों और अव्यवस्थित फिटिंग्स को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही, पेयजल के लिए दो आरओ वाटर मशीनें तत्काल लगवाने का आदेश कॉर्डिनेटर को दिया।

नर्सिंग छात्राओं ने हॉस्टल के कमरों के लिए नए गद्दों की मांग रखी, जिस पर प्राचार्य ने लेखा शाखा को शीघ्र गद्दे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने हॉस्टल और कॉलेज परिसर में पौधरोपण की सलाह दी।

हॉस्टल वार्डन ने बताया कि यह पहला अवसर है जब सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के किसी प्राचार्य ने नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निरीक्षण कर छात्राओं की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान किया।डॉ. सोनी के इस दौरे से नर्सिंग छात्राओं में उत्साह का माहौल है और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।


Share This News