ताजा खबरे
बीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमान
IMG 20250913 092435 बीकानेर नेशनल हाईवे पर चलती इनोवा में आग लगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे-52 पर चलती इनोवा में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने आग लगता देख गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद दूर जाकर खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन आग लगने के चलते गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

सीकर जिले के रानोली थाना इलाके का है। यहां से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पलसाना बाईपास के पास रात के समय यह घटना हुई। मुकेश कुमार नाम का आदमी अपनी इनोवा गाड़ी लेकर सीकर से जयपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अचानक उसे गाड़ी में पीछे की तरफ कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में उसने गाड़ी को साइड में खड़ा किया और जब पीछे जाकर देखा तो वहां आग लगना शुरू हो चुकी थी। ऐसे में ड्राइवर तुरंत दूर चला गया।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन तब तक गाड़ी काफी ज्यादा जल चुकी थी। गाड़ी में लगी आग पर काबू पाने के बाद गाड़ी को साइड में करवाया गया और ट्रैफिक को सुचारु किया गया। आगजनी की घटना होने के चलते एक बार हाईवे पर लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद रानोली पुलिस ने व्यवस्था संभाली रखी और ट्रैफिक को भी सुचारु करवाया।


Share This News