ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250912 WA0021 नोखा महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की साधारण बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, नोखा बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की साधारण बैठक संरक्षिका उर्मिला तापङिया की अध्यक्षता मे महावीर इंटरनेशनल भवन में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से सत्र 2025 -2026 कार्यकाल हेतू श्रीमती सरला अग्रवाल को अध्यक्ष व ललिता मंत्री को सचिव पद हेतू चुना गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष मंजू बैद ने पिछले 30 महिने के कार्यकाल मे किए गए सेवा के कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी बहनों का सहयोग और साथ के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष प्रिति मरोठी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक में संजू चांडक, जय श्री भूरा, किरण झंवर, सुंदर डागा, सीमा मिश्रा, सुनीता खीचड़ ,मेना तापड़िया, रचना व्यास, संजू सोनी, अभिलाषा मालू, प्रिया राठी, शारदा दूगड़, अंजू हीरावत, आदि ने विचार रखें नवनियुक्त अध्यक्ष सरला अग्रवाल ने कहा कि सेवा के कार्यों में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र सभी बहनों के सहयोग सेवा के कार्य करेगा और उन्होंने अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मंजू बैद ने माल्यार्पण कर व उर्मिला तापड़िया ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं सचिव ललिता मंत्री का संजू चांडक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई थी।


Share This News