IMG 20250527 111143 3 पीबीएम अस्पताल में विवाद के बीच नर्सिंग अध्यक्ष कार्यमुक्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ में हुए विवाद जे बीच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग अध्यक्ष को कार्यमुक्त कर दिया है। दरअसल गुरूवार को बच्चा अस्पताल में ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें नर्सिंग एसोसिएशन ने अध्यक्ष पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगा। जिसेक बाद एक पक्ष ने रिपोर्ट दी कि अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को पद से हटाया जावे। इसको लेकर पीबीएम अधीक्षक सुरेन्द्र वर्मा से भी लोग मिले और कहा कि अध्यक्ष को पद से हटाया जावे। नर्सिंग स्टॉफ के लोगों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के साथ वार्ता हुई।

प्राचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज गुंजन सोनी ने यूटीबी नर्सिग ऑफिसर एव अध्यक्ष पीबीएम नर्सिंग एसोसिएशन रविन्द्र कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसको लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जा रहा था। रविन्द्र कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है।


Share This News