ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
untitled design 2025 09 11t141205 1757580132 नेपाल में सुशीला कार्की होंगी अंतरिम प्रधानमंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारी बवाल के बाद नेपाल में व्यवस्था पटरी पर आ रही है। इस बीच जेन जी समूह ने ऐलान किया है कि सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम PM बनेंगी और 6 महीने के अंदर चुनाव करवाकर देश के जेन ज़ी और नेपाल की जनता की पसंद का नया PM चुना जायेगा। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालो की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर के अस्पतालों में 1,338 लोगों का इलाज चल रहा है।

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन की कोशिशों के बीच पुलिस ने आम लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान लूटे गए हथियारों, वर्दी और अन्य सामग्रियों को आमजनों से जमा करने का अनुरोध किया है। विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने कहा है, “प्रदर्शन के दौरान यदि नेपाल पुलिस सहित अन्य सुरक्षा निकायों के हथियार, संचार उपकरण, वाहन, सामान अथवा अन्य भौतिक संसाधन आपके पास नियंत्रण में आए हैं या कहीं मिले हैं, तो कृपया उन हथियारों सहित अन्य सामग्रियों को स्थानीय पुलिस अथवा सुरक्षा निकाय के कार्यालय, जिला पुलिस कार्यालय, पुलिस कंट्रोल 100, टोल-फ्री नंबर 16600141516 या नेपाल पुलिस प्रधान कार्यालय के संपर्क नंबर 9851293459 पर संपर्क कर वापस करने का अनुरोध किया जाता है।”

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा नियंत्रण में लिए गए पुलिस की वर्दी आदि का दुरुपयोग न करने और उससे संबंधित सूचनाएं भी उपलब्ध कराने हेतु नेपाल पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है।”


Share This News