IMG 20250527 111143 दशहरे के मद्देनजर करें आवश्यक व्यवस्थाएं: विधायक ने विभिन्न विभागों को लिखा पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त को दशहरे के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है।
विधायक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को दशहरे के दौरान धरणीधर मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धरणीधर परिसर और मुख्य मार्ग में बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधीन लाइटें और हाई मास्क लाइटें सुदृढ़ करने तथा खराब लाइटों को बदलने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को इस क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त करने तथा नगर निगम आयुक्त को धरणीधर परिसर और मुख्य मार्ग में सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था को सुधार करने के लिए पत्र प्रेषित किया है।


Share This News