IMG 20250527 111143 1 महिला के गले से चेन झपटी, दो वारदातों से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पालक झपकते ही महिला के गले से चैन ले उड़े। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में जनता प्याऊ के पास एक महिला से मोबाइल झपटने का मामला सामने आया। महिला पैदल चल रही थी तभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो बाइक सवार तेजी से आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बीकानेर शहर में दूसरा मामला इंदिरा चौक का है, जहां सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चैन झपट ली। पूरी वारदात पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला गली से गुजर रही थी तभी बदमाश अचानक आए और चैन झपटकर भाग निकले। छीना-झपटी के दौरान महिला जमीन पर गिर पड़ी।


Share This News