IMG 20250527 111414 बीकानेर के युवाओं से विदेश भेजने के नाम पर ठगी, लाखों गए, तो दौड़े पुलिस थाने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के युवाओं से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 30.61 लाख रुपए हड़पने का मामल है। मोमासर निवासी ललित मोची की ओर से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि करीब 17 माह पूर्व चूरू में तारानगर निवासी राकेश कुमार कासनिया से मुलाकात हुई थी। उसने जर्मनी में नौकरी और 2 लाख रुपए तनख्वाह दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में 2.50 लाख और आयरलैंड भेजने के 3.50 लाख रुपए मांगे। छह अक्टूबर, 24 को उसने अपना मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड स्केन कर आरोपी राकेश को भेज दिए।

इस तरह आरोपी ने नागेन्द्र के साथ मिलकर अन्य जरूरतमंदों को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए तैयार करने और उन्हें अच्छी तनख्वाह दिलाने का झांसा देकर 27 लोगों के 30.61 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस्तगासे के जरिये दर्ज कराए मुकदमे की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है।


Share This News