ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 1 राजस्थान के 9 जिलों की स्कूलों में आज अवकाश, 13 जिलों में चेतावनी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज प्रदेश के 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सिरोही, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा और सलूम्बर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों व आंगनबड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। उदयपुर जिले के नगर निगम परिक्षेत्र को छोड़कर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सिर्फ विद्यार्थियों का ही अवकाश रहेगा और स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित होना होगा। विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में अतिभारी बारिश को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, फलौदी, पाली, जोधपुर, सलूम्बर, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की संभावना है।


Share This News