ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111143 1 अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारवाली स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 12 सितम्बर तक पांच दिनों के लिए, तिलक नगर स्थित अविनाश मेडिकल्स का अनुज्ञापत्र 8 से 15 सितम्बर तक 8 दिनों के लिए, भगत सिंह चौक खाजूवाला स्थित गोविंद मेडिकल स्टोर, सांखला फांटा श्री कोलायत स्थित आयुष मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 17 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए, जयमलसर स्थित महादेव मेडिकल स्टोर, मैन चौराहा दंतोर स्थित श्री पिलानिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 से 19 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा मोमासर स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 21 सितंबर तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।


Share This News