IMG 20250907 154735 बीकानेर में बिजली गिरने से 121 मवेशियों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के हदां थाना क्षेत्र से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। इस गांव में पिछली रात अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने एक ही झटके में 121 मवेशियों की जान ले ली। हदां गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर खेत में हुई, जहां पशुपालक रेवंत सिंह अपने मवेशियों को चराता था। रेवंत सिंह ने अपनी भेड़-बकरियों और मवेशियों को दिनभर चराई के बाद बाड़े में बंद किया और खुद भी वहीं सो गया। आधी रात तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने पूरे झुंड को काल के गाल में समा लिया। सुबह जब लोगों ने नज़ारा देखा तो गांव में मातम छा गया।


Share This News