IMG 20250527 111143 बीकानेर में रफी नाईट आज ** एक यादगार शाम हसरत जयपुरी के नाम 14 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज कल्पना थियेटर संस्थान एवं एवरग्रीन म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा 7 सितंबर को टॉउन हाल में शाम 6 बजे से रफी नाइट का होगा आयोजन। इसमे भारत प्रकाश श्रीमाली भायासा का अभिनंदन सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा एक यादगार शाम हसरत जयपुरी के नाम 14 सितंबर को होगा। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में 14 की शाम 5 बजे हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार हसरत जयपुरी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक यादगार शाम हसरत जयपुरी के नाम आयोजित की जाएगी। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से श्री मति अलका डोली पाठक शिक्षाविद व एम आर मुगल करेंगे विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सदीक चौहान होंगे।


Share This News