ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250906 WA0026 scaled श्री बाल गणपति भगवान को लगाया छप्पन भोग Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के गवर्नमेंट प्रेस रोड़ स्थित निवास स्थान पर आयोजित हो रहे गणेशोत्सव आयोजनों के अंतर्गत श्री गणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना और श्रृंगार के साथ बप्पा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। डॉ. आचार्य के निवास पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अहमदाबाद से मंगवाई गई क्ले निर्मित इको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में मौहल्लेवासियों और परिजनों की उपस्थिति में धूमधाम के साथ आयोजित हुए इस छप्पन भोग आयोजन में श्री गणेश भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर देश, प्रदेश और शहर में सभी की सुख-समृद्धि और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की गई।

वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य और मनीष आचार्य ने बताया कि शनिवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा का घर के आगे चौक में ही विसर्जन किया जाएगा। जयन्त, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, इंद्रकांता मोहता, सुनील बोड़ा, नवनीत, सतीश, विमलेश, अंजू, राखी, पुष्पा, स्वप्निल, मोहित शर्मा, जगदीश, रामदेव, लोकेश, रमेश गौड़, निर्मला, ललिता ,हिमांगी, रविन्द्र गुप्ता इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे।


Share This News