Thar पोस्ट न्यूज। पीएम नरेंद्र मोदी चालू माह में राजस्थान आ सकते है। हालांकि अभी कार्यक्रम तय होना बाकी है। इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार सेवा पखवाड़े में विभिन्न शिलान्यास करवाने और आम सभा के लिए पीएम मोदी को न्यौता दिया है। पीएम मोदी की बांसवाड़ा में सभा प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम 19 से 21 सितम्बर के बीच बांसवाड़ा आ सकते है। अभी पीएम का कार्यक्रम तय होना बाकी है