ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250527 111143 1 देर रात 1000 घरों में पानी घुसा, अजमेर के इस इलाके में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के प्रमुख जिले अजमेर जिले बीती रात बोराज तालाब की पाल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रात करीब सवा 11 बजे हुई इस घटना में पानी तेज धार के साथ आसपास के इलाकों में घुस गया। देखते ही देखते स्वास्तिक नगर, भारत नगर, रावत नगर, ज्योति नगर, एसएस कॉलोनी और फायसागर रोड के करीब 1000 से ज्यादा घर प्रभावित हो गए। लोग जान बचाने के लिए परिवार सहित छतों पर चढ़ गए लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां डर के मारे रोने लगीं। जिला कलेक्टर लोकबंधु भी रात को मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।


Share This News