ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250904 WA0002 बीकानेर में जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विभिन्न मुद्दों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में आज संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन प्रदेश सचिव ने कहा बीकानेर में जन समस्याओं का अंबार है और आज हम अपनी 8 मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिय। पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने बताया कि बीकानेर में जगह-जगह सड़के टूटी पड़ी है आए दिन उससे एक्सीडेंट होते हैं सिविल लाइन जाम पड़ी है आम लोग बहुत बड़ी समस्या में है पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि बीकानेर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बीकानेर की आम जनता खड़ी रहती हैं ।

वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मस्जिद खोखर ने कहा बीकानेर में मेंटेनेंस के नाम पर रोज 3 घंटे बिजली काटी जा रही है जो बीकानेर की जनता के साथ एक धोखा है मेंटेनेंस कुछ करते नहीं है आए दिन बिजली विभाग से दुर्घटना ही होती है वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी ने कहा बीकानेर में जो जगह-जगह नई पाइपलाइन डाल रहे हैं वह टूटी पड़ी है और नई पाइपलाइन डाल दी वहां सड़के नहीं बना रहे जिससे आम जनता को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा पुरानी जेल रोड पर जो हमारे बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी है उनके नाम से एक सहित स्मारक बने। ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है ऐसे लग नहीं रहा है कोई सरकार चल रही है अफसर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं पार्षद प्रफुल्ल हटीला, पूर्व तहसीलदार चंद्राराम कुकणा,जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज, विकास रावत, भागीरथ जाखड़, हंसराज बिश्नोई , पार्षद यूनुस अली, जितेंद्र नायक,पार्षद अब्दुल सत्तार, राजेश पुनिया, इस्माइल खिलजी, साजिद पी एच, गोपाल जाखड़ ,साकिद्द चोपदार, मोहमद अली आदि कार्यकर्ताओ ने विरोध जताया।


Share This News