ताजा खबरे
IMG 20250527 111143 सड़क हादसे में युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नौरंगदेसर गाँव के पास भारतमाला सड़क पर एंबुलेंस चालक बीकानेर में किसी मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एंबुलेंस चालक पेशाब करने के लिए सड़क किनारे रूका और पेशाब करने लगा। तभी अचानक बीकानेर से हनुमानगढ़ की और जा रहे ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक अमनदीप हनुमानगढ़ का रहने वाला था और नर्सिंग संविदाकर्मी था। ट्रक चालक को नींद की झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है।


Share This News