ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250902 WA0015 scaled पीबीएम अस्पताल : हिमोफिलिया रोगी के जांघ की हड्डी का सफल ऑपरेशन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल के राजकीय ट्रोमा सेंटर मे हनुमानगढ़ निवासी 44 वर्षीय पुरुष मरीज, जो आनुवंशिक बीमारी हिमोफिलिया से ग्रस्त है, की जांघ की हड्डी के फ्रैक्चर का जटिल ऑपरेशन प्रोफेसर डॉ. रामप्रकाश लोहिया की अगुआई में सफलतापूर्वक किया गया। मरीज को 5 अगस्त, 2025 को फ्रैक्चर होने के बाद हनुमानगढ़ और जयपुर के कई अस्पतालों में दिखाया गया, लेकिन अंततः 23 अगस्त, 2025 को बीकानेर के अस्थि रोग विभाग में डॉ. लोहिया की यूनिट में भर्ती किया गया।

डॉ. लोहिया ने बताया कि हिमोफिलिया एक जटिल आनुवंशिक रोग है, जो 10,000 में से एक पुरुष, शिशु को प्रभावित करता है। इस रोग में खून का थक्का नहीं जमता, जिसके कारण सर्जरी अत्यंत जटिल होती है। मरीज के भर्ती होने के बाद अस्पताल के औषधि प्रभारी डॉ. गौरी शंकर जोशी से समन्वय कर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गईं। निश्चेतन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मिलकर सभी जरूरी जाँचें पूरी की गईं। इसके बाद 28 अगस्त, 2025 को डॉ. लोहिया के नेतृत्व में ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

ऑपरेशन में डॉ. रामप्रकाश लोहिया के साथ उनकी टीम में डॉ. पी.डी. वर्मा, डॉ. मुरारी लाल सैनी, डॉ. शुभम गिलहोत्रा, निश्चेतन विभाग से डॉ. लक्ष्मी तंवर, डॉ. सक्सेना और नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती रजनी शामिल रहीं। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. खजोटीया ने कहा, “डॉ. लोहिया और उनकी टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को बखूबी अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया है।” कार्यवाहक प्राचार्य एसपीएमसी डॉ. रेखा आचार्य ने बताया कि, “यह सफलता पीबीएम अस्पताल की तकनीकी और चिकित्सकीय क्षमता का प्रमाण है।” पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा, “डॉ. लोहिया की टीम ने मरीज को नया जीवन देकर सराहनीय कार्य किया है।”


Share This News