Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून सक्रिय होने के साथ ही अधिकांश जिलों में घटाएं है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक अधिकांश जिलों में बारिश होने की बात कही है। आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो बांसवाड़ा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में तीन दिन मेघ बरसेंगे
विभाग के अनुसार 22 अगस्त को बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।
23 अगस्त: टोंक, सवाईमाधोपुर और करौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।
24 अगस्त: बारां, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद,सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मॉनसून ट्रफ लाइन गुजरात के नालिया, वल्लभ विद्यानगर, मध्य प्रदेश के बैतुल, मंडला होते हुए ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। ऐसे में राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।