Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाके में गंदे नाले में एक शव मिला है। जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरएम ऑफिस के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति के शव की सूचना कोटगेट थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद सब इन्सपेक्टर गौरव बोहरा मय जाब्ता मौके पर पहुचे। पाया कि गंदे नाले में एक अज्ञात का शव पड़ा है। शव का क्षत विक्षिप्त हालत में था। जिसे जानवरों ने नोंच लिया। पुलिस ने असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों को मौके पर बुलाकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में भिजवाया।