ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250818 125832 राजस्थान के 11 जिलों में बारिश के आसार, इस दिन से मॉनसून होगा और सक्रिय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट है विभाग के अनुसार दौसा, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, पाली, अजमेर, नागौर जिले के अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने का अनुमान है। राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर जारी है। एक दिन पहले जयपुर सहित बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, जालौर और झालावाड़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा के लोहरिया में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 23 अगस्त से राज्य में मॉनसून के और सक्रिय होने संभावना है।


Share This News