IMG 20241113 093551 शारदीय नवरात्रा इस दिन से, यह है घटस्थापना मुहूर्त Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है। इस पर्व का प्रमुख आकर्षण दुर्गा पूजा है, जो नवरात्रि की षष्ठी तिथि से आरंभ होती है। इस बार षष्ठी की तिथि 28 सितंबर को पड़ेगी। इसी दिन से दुर्गा पूजा की शुरुआत होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। इस दौरान महाषष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी और विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर
22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा       (शैलपुत्री पूजा)
23 सितंबर 2025 – द्वितीया        (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितंबर 2025 – तृतीया         (चन्द्रघण्टा पूजा)
26 सितंबर 2025 – चतुर्थी          (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितंबर 2025 – पञ्चमी          (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितंबर 2025 – महाषष्ठी       (कात्यायनी पूजा)
29 सितंबर 2025 – महासप्तमी   (कालरात्रि पूजा)
30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी    (महागौरी पूजा)
1 अक्टूबर 2025 – महानवमी     (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी

यह है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि का आरंभ घटस्थापना के साथ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 2025 में घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 22, 2025 को की जाएगी। इसके लिए शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है।
घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक
अवधि – 01 घंटा 56 मिनट
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
अवधि – 00 घंटे 49 मिनट


Share This News