ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
FB IMG 1755521168641 जय बाबे री: भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था कल रवाना होगा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बाबा रामदेव के भक्तो के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शनिवार को रवाना होगा। साम्प्रदायिक सद्भाव के प्रतीक बाबा रामदेव के मेले के अवसर पर बाबा के भक्तो के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन के तत्वावधान में भण्डारा-लंगर एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी , ट्रस्ट के अध्यक्ष तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि शनिवार 23 अगस्त को शाम सवा छह बजे भल्ला फाउंडेशन का पहला जत्था भोजन सामग्री के साथ रवाना होगा।

भल्ला फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं लंगर प्रभारी सोहनलाल सेठी एवं व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया रामदेवरा स्थित बीकानेर यात्री धर्मशाला में रविवार से मेला अवधि तक निशुल्क भोजन-चाय, आवास एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया फाउंडेशन के कार्यकर्ता भी मेला अवधि तक वहीं रहकर सेवा कार्य करेंगे। सेठी एवं हर्ष ने बताया की शनिवार को शाम सवा छह बजे ब्रह्म बगीचा से अतिथि सेवा जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


Share This News