ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250817 174516 scaled नहरों में 4 समूह में से 2 समूह में पानी चलाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री भाटी के नेतृत्व में प्रदर्शन कल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सर्किट हाउस में रविवार को हुई प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि इ.गा.न.प. क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में 4 समूह में से 2 समूह में पानी चलाने व बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर 18 को कर्मचारी मैदान पर सुबह 11 बजे धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
पत्रकारों के साथ बातचीत में पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि प्रातः 11 बजे कर्मचारी मैदान जिला कलक्टर कार्यालय के सामने धरना देकर वहां से संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देने जाएंगे। बीकानेर में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु 4 समूह में से 2 समूह में पानी दिलाने की मांग व बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया है। धरने एवं विरोध प्रदर्शन में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र सहित बीकानेर जिले के किसान व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाग लेंगे। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि किसानों को पानी न देकर ब्यर्थ पाकिस्तान में पानी बहाया जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नहरी क्षेत्र के किसान शामिल होंगे।


Share This News