ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
palsa thavara pakaugdha gae aarapa 1cd0f12cbb1fd3fee8e5c0785e72c7b0 नकली घरेलू उत्पाद बनाने का बड़ा गिरोह पकड़ा, 25 लाख का माल जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में पुलिस नकली माल बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ रिहायशी इलाकों में नकली देशी घी और अन्य ब्रांडेड घरेलू उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू सुरेन्द्र सिंह (RPS) के नेतृत्व में सीएसटी टीम, थाना सांगानेर सदर और एसीपी चाकसू की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए सचिवालय नगर, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित मकान नम्बर 2769 पर छापा मारा। पुलिस ने पाया कि मकान के अंदर नकली देशी घी (सरस, अमूल, कृष्णा, लोट्स, महान ब्रांड), नकली साबुन (गोदरेज नम्बर 01, डिटोल), नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, नकली आयोडेक्स, नकली सर्फ एक्सेल, टूथपेस्ट, विक्स वेपोरब, ईनो, फेयर एंड लवली, वैसलीन बॉडी लोशन, तानसेन पान मसाला, फेविक्विक और अन्य उत्पाद बनाए जा रहे थे।

मौके से नकली पैकिंग सामग्री, लेबल, कार्टन, बारदाना और मशीनरी भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों नावेद खान, अमन सैन और शंकर लाल शर्मा को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता फरार हो गया था। बाद में 16 अगस्त 2025 को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों पर अभियोग संख्या 631/2025 धारा 318(4), 274, 61(2) बीएनएस, 51ए, 63 कॉपीराइट अधिनियम 1957, 102, 103 ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से नकली प्रोडक्ट की सप्लाई चेन और अन्य नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है


Share This News