Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मानूसन की तेज़ बारिश हाेगी। इस बारे में विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बारिश हुई। वहीं अब अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों में उदयपुर व जोधपुर संभाग में मानसून मेहरबान होगा। कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा अंतिम सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बारिश हो सकती है। इसमें डूंगरपुर, सिरोही व उदयपुर में अति भारी बारिश होने की संभावना है।