ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250816 183225 मेडिकल कॉलेज सहित अनेक स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण ** व्यापार मंडल में उधमियों का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में 79वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में कॉलेज और पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वज फहराने के बाद डॉ. सोनी ने देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “हर मौसम में मां भारती के वीर सपूत देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं। हम उनके अदम्य साहस को सलाम करते हैं।” डॉ. सोनी ने राष्ट्र प्रथम की नीति पर जोर देते हुए सभी से देश के प्रति समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वाधीनता दिवस समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन स्वाधीनता दिवस के उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ संपन्न हुआ।

वरिष्ठ उद्यमियों का किया सम्मान

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के द्वारा वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। मॉ भारती के चरणों में पुष्पाजंलि अर्पित कर अध्यक्ष जुगल राठी ने ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान पश्चात् वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान किया गया। नौ वरिष्ठ व्यवसायियों व उद्योगपतियों का सम्मान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी सुभाष मितल, नरपत सेठिया, विजय रांका, तोलाराम चांडक, समुद्र सिंह राठौड़, जनक प्रकाश हर्ष, महेन्द्र बरडिया, बजरंग लाल सेवग, दलीप मोंगा का व्यापार मण्डल में काफी समय से अपनी सेवाएं देने व बीकानेर के व्यापार उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए अपना योगदान देने के लिए इनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जुगल राठी ने कहा कि भारत माता के लाखों सपूतों के बलिदान देने पर हमें यह आजादी मिली है, हमें देश की अखंडता व एकता को बनाएं रखने के लिए सबको मिलझुल कर कार्य करना होगा देश के आजादी के दिवानों ने देश प्रति अपना कर्तव्य निभाया देश के वीर सेनिकों ने बलिदान दिए हमें भी इनका सम्मान कर आपसी भाईचारे के साथ अपना कर्तव्य निभाना होगा। सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि यह दिन सिर्फ इतिहास की एक तारीख नहीं, यह हमारी शौर्यगाथा है, यह उन वीरों के बलिदानों का प्रतीक है जिन्होंने हमें गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद किया।

हम उद्यमी भले ही सीमा पर खड़े होकर हथियार न उठा सकें, हम सैनिक बनकर देश की रक्षा शायद न कर पाएं… लेकिन एक व्यापारी, एक उद्योगपति, एक कर्मयोगी बनकर हम अपने काम से, अपने उत्पाद से, अपने नवाचार से देश को फिर से ‘सोने की चिड़िया’ बनाने में अपना योगदान अवश्य दे सकते हैं! इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमल बोथरा, वेदप्रकाश अग्रवाल, सह-सचिव रामदयाल सारण, प्रेम रतन जोशी, प्रचार मंत्री सुशील यादव एवम मालेश कुकणा, श्रवण कसवां, विनोद भोजक, भंवरसिंह राजपुरोहित, शिव सिंह शेखावत,मनोज सोलंकी, विजय बाफना मौजूद रहे व सभी ने भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों के साथ साथ यह संकल्प लिया कि अपने शहर को , अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे व अपने भारत को विश्व में सम्मान और गौरव के शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान देंगे


Share This News