Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी के निज निवास पर आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी के दर्शन करवाए जाएंगे। श्री राठी ने बताया कि विगत पांच वर्षों से निवास स्थान पर आमजन हेतु कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाई जाती है , इस बार झांकी इलेक्ट्रॉनिक सजाई जाएगी जिनमें कृष्ण लीलाएं दिखाई जाएगी। सांय 6 बजे से आम दर्शन हेतू डागा मोहल्ले में आप सभी आमंत्रित है।