ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर को मिले 10 चिकित्सा अधिकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के प्रत्येक गांव को चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस क्रम में लूणकरणसर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहाँ चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत प्रदेशवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों का भी निशुल्क इलाज किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 57 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की है। इसमें लूणकरणसर को भी नए चिकित्सा अधिकारी मिले हैं।


Share This News