ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 बीकानेर में मशाल जुलूस कल शाम को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। वोट चोरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 अगस्त 2025 को शाम 7.30 बजे कोटगेट से इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पब्लिक पार्क तक मशाल जुलुश निकाला जाएगा। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी करके भाजपा सरकारें बनाई जा रही है जिसका पुख्ता सबूत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिया गया है उसके बाद भी भाजपा और चुनाव आयोग दोनों जवाब देने की बजाय टालमटोल कर रहे है इसी कारण संपूर्ण भारत वर्ष में वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है इसी कड़ी में कल बीकानेर शहर देहात का मशाल जुलुश आयोजित है।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस मशाल जुलुश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी,पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष, पंच सरपंच, जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

मशाल जुलुश कार्यक्रम
दिनाक – 14 अगस्त 2025
समय – शाम 7.30 बजे
स्थान – कोटगेट


Share This News