ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250527 111414 विदेशी महिलाओं को घर में ठहराना पड़ा महंगा, ये है पर्यटन विभाग के नियम ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। किसी भी विदेशी नागरिक को आप अपने घर मे शरण नही दे सकते। यदि आप ऐसा करते है तो मुसीबत में पड़ सकते है। इसके लिए सरकार के पर्यटन विभाग के नियम बने हुए है उसकी पालना करने के बाद तथा सरकार को सूचना देने के बाद ही आप विदेशी नागरिक को ठहरा सकते है। बीकानेर के होटल्स, गेस्ट हाउस जहाँ विदेशी नागरिक रुकते है वे सभी पर्यटन विभाग में पंजीकृत है। बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बिना सूचना के विदेशी महिला को मकान में ठहराने के मामले में छानबीन शुरू की है। विदेशी महिलाओं के बयान लिए और मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सीआईडी जोन के एसआई भोमसिंह ने सूचना दिए बिना फिलीपिंस की महिला को बिना सूचना दिए पवनपुरी के तीन नंबर सेक्टर में ठहराने पर मकान मालिक के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरु कर दी है। गुरुवार को पुलिस पवनपुरी के उस मकान पर पहुंची जहां विदेशी महिलाएं रुकी थीं। दो महिलाओं के बयान लिए और मौका निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। बीछवाल पुलिस थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलिपींस की महिला ने इसी होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी जोधपुर निवासी दीनदयाल को गिरफ्तार किया जो रिमांड पर चल रहा है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला जलपरी का शो करती है।


Share This News