IMG 20250527 111143 1 जनहित में जारी सूचना: रहें सावधान ! इसका रखें विशेष ध्यान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिन लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है या अब करेंगे और उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि टैक्स की गणना में त्रुटि हुई है और रिफंड जारी किया जाना है — कृपया ऐसे ई-मेल को नज़रअंदाज़ करें। यह हैकर्स द्वारा भेजा गया फर्जी मेल है। यदि आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह आपको नेट बैंकिंग लॉगिन पेज पर ले जाएगा, और जैसे ही आप लॉगिन करते हैं, आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है।

सीए सुधीश शर्मा के अनुसार कृपया ऐसे किसी भी ई-मेल को न खोलें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।
इनकम टैक्स विभाग रिफंड या भुगतान से संबंधित कोई भी सूचना सिर्फ अधिकृत नोटिस के माध्यम से ही भेजता है।.कृपया ध्यान दें 👇🏻

यदि आप मेल भेजने वाले की ई-मेल आईडी ध्यान से देखें तो वह होगी:
donotreply@incometaxindiafilling.gov.in
👉🏻 यह फर्जी ई-मेल आईडी है। (इसमें ‘efiling’ की जगह ‘filling’ लिखा है)

सही ई-मेल आईडी होती है:
donotreply@incometaxindiaefiling.gov.in
.ध्यान दें – इसमें ‘e’ गायब है और ‘filing’ को गलत तरीके से ‘filling’ लिखा गया है।

👉🏻 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि कोई भी हैकर्स का शिकार न हो।


Share This News