





Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रखने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 4 अगस्त को शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में हुए फैसलों की आज घोषणा कर दी। गवर्नर ने इस बार रेपो रेट में किसी भी तरह के बदलाव का ऐलान नहीं किया। आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने इस साल फरवरी, अप्रैल और जून में रेपो रेट घटाया था। आरबीआई ने इस साल फरवरी में 0.25 प्रतिशत, अप्रैल में 0.25 प्रतिशत और फिर जून में 0.50 प्रतिशत रेपो रेट घटाया था।





संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखे हुए मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि पहले इसके 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट में की गई 1 प्रतिशत की कटौती का प्रभाव अभी पूरी तरह नहीं दिखा है। इ