Thar पोस्ट न्यूज. बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पुलिस टीम के साथ खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पवनपुरी फाटक से करीब 100 मीटर दूर रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सुरधना के अशोक कुमार पुत्र पनाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।