ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250722 003530 देर रात सड़क हादसे में 5 की मौत, अनेक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सोमवार की देर रात जयपुर हाइवे श्री डूंगरगढ़ में भीषण एक्सीडेंट में
5 की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात
हाइवे पर तेज रफ्तार दो कारे आमने सामने से भिड़ गई। इसमे 5 की मौत हो गई। हादसा भयानक था। जबकि आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायल हो गए। इसकी सूचना पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, हेड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा, घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घूमचक्कर से तीन किमी दूर गांव बिग्गा की ओर जा रही कार में सवार चार दोस्त अभयसिंहपुरा निवासी करण पुत्र भागीरथ जाखड़ (23), बिग्गा निवासी दिनेश पुत्र पेमाराम जाखड़ (25), मनोज पुत्र ओमाराम जाखड़(24), हाल प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन पुत्र भंवरलाल सारण (24) की मौत हो गई। इनमें करण, दिनेश व मदन ने श्रीडूंगरगढ़ में ही दम तोड़ दिया वहीं मनोज ने बीकानेर पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

दूसरी कार में सभी सवार नापासर निवासी थे जो सीकर से लौट कर आ रहें थे। इस कार में सुरेंद्र कुमार पुत्र पद्माराम नाई (24) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस कार में सवार संतोष कुमार पुत्र मदनलाल (28), मल्लूराम उर्फ आशीष पुत्र सत्यनारायण भार्गव (28), जितेंद्र पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण, लालचंद पुत्र गजानंद मोट घायल हो हुए हैं। बरहाल चारों घायलों का बीकानेर के पीबीएम में इलाज चल रहा है 


Share This News