ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 कांग्रेस कल 22 को करेगी प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली विभाग की घोर लापरवाही से होने वाली मौतों और अन्य समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन। शहर व देहात कांग्रेस का संयुक्त विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च विश्नोई धर्मशाला से सुबह 11 बजे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 जुलाई 2025 वार मंगलवार सुबह 11 बजे बिश्नोई धर्मशाला से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया है।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि आमजनों के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली विभाग की घोर लापरवाही से होने वाली मौतों और अन्य समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है।

बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेतागण,पूर्व मंत्री गण भी शामिल होंगे जिला कांग्रेस के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद/ पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी निभायेंगे।


Share This News