ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250720 134918 रामदेवरा मेला इस दिन से, तैयारियां शुरू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामदेवरा में विश्व विख्यात बाबा रामदेवरा मेला-2025 का आयोजन विधिवत रूप से भादवा शुक्ल पक्ष की 25 अगस्त से प्रारंभ होगा। मेला में आने लोगों को ध्यान में रखते हुये, 10 अगस्त से ही प्रशासनिक व्यवस्थायें प्रारंभ कर दी जायेंगी। मेले को लेकर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सांकड़ा के सभागार में मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि बाबा रामदेव मेले में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधा संपन्न वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्व तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में कोई अव्यवस्था न रहे, इसके लिए हर विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। उन्होंने अधूरे कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जायेंगे एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता रहेगा।


Share This News