IMG 20250527 111143 1 स्कूली बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया शुरू होगी, देश के 7 करोड़ बच्चों को मिलेगा लाभ Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में स्कूली बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। पांच वर्ष की आयु पूरी करने के बाद देश के 7 करोड़ से अधिक बच्चों ने अब तक आधार में जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। ऐसे बच्चों के लिए आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI अब देशभर के स्कूलों के माध्यम से बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह काम अगले 45 से 60 दिनों में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। यह जानकारी UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने बीते रविवार को दी। 

स्कूलों को बनाया जाएगा केंद्र

यूआई़डीएआई अब एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिसके जरिए माता-पिता की सहमति के साथ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट स्कूल परिसर में ही किया जाएगा। प्राधिकरण इस तकनीक की फिलहाल टेस्टिंग कर रहा है और यह आगामी दो महीनों में तैयार हो सकती है। नियमों के मुताबिक, 5 से 7 वर्ष की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट नि:शुल्क होता है, लेकिन 7 वर्ष के बाद इसके लिए ₹100 शुल्क देना होता है। तय समय में अगर यह अपडेट नहीं किया गया, तो आधार नंबर निष्क्रिय भी किया जा सकता है।


Share This News