Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता के चलते सभी जिलों में बारिश हो रही है । लेकिन अजमेर जिले में शुक्रवार को जमकर बरसात हुई अनेक कॉलोनियों को पानी में डुबो दिया। अजमेर में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। लोगों के घरों में पानी घुस गया। घर में रखा हुआ सामान तैरता हुआ नजर आया तो वहीं दूसरी ओर एक कार नाले में तैरती हुई दिखाई दी। अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भी पानी घुस गया जिसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ा। पुष्कर में भी हालात खराब है।
अजमेर में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। कहीं पर नालों की दीवारें टूटती हुई दिखाई दी तो कहीं पर लोग घरों में कैद होते हुए दिखाई दिए। अजमेर शहर के हर कोने में पानी ही पानी दिखाई दिया। कोटा, जयपुर सहित आधा दर्जन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया
पुष्कर में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए। कहीं पर कमर जितना पानी देखा गया तो वहीं से सिविल डिफेंस की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।