ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250719 093756 स्पा सेंटर में 7 युवतियों सहित 9 जने हिरासत में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्पा की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने तड़ित कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर 7 युवतियों सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से शहर के अन्य स्पा सेंटर पर भी हड़कंप मच गया और कई स्पा संचालक सेंटरों पर ताला लगाकर रफू चक्कर हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशों पर शुक्रवार को उप अधीक्षक अरविंद जांगिड़ और डीएसटी प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के चामुंडा चौराहे पर स्थित एनडी स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान सात युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने स्पा सेंटर से सीसीटीवी हार्ड डिस्क और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।

उप अधीक्षक अरविंद जांगिड़ के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर शहर के चामुंडा चौराहे पर स्थित स्पा सेंटर पर पहुंचे और यहां से नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी को कोतवाली थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।


Share This News