ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 1 महिला का अंतिम संस्कार रुकवाया, पुलिस ने शव मोर्चरी में भेजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के पट्टी पेड़ा क्षेत्र में एक एक महिला का दाह संस्कार रुकवाने से लोग हैरान रह गए। उसकी बॉडी को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जानकारी मिली है कि कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के पास बिहार से एक फोन आया कि एक महिला को मारकर उसका चुपचाप रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित श्मसान घाट पर दाह संस्कार किया जा रहा है। थानाधिकारी सूचना के साथ ही श्मसान घाट के लिये रवाना हुए। बीच रास्ते में शव यात्रा को रोक पूछताछ की तो पता चला कि महिला की मौत सामान्य बीमारी से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के आने तक शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को मौके पर बुलाकर सीढ़ी को खुलवाकर शव पीबीएम मोर्चरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि महिला जेएनवीसी में रहती थी। जिसके बाद संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई।


Share This News