IMG 20250527 111143 राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की होगी बम्पर भर्ती, 1000 से अधिक पद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है। इस भर्ती की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सब इंस्पेक्टर (एपी) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया के 4 पद, अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (आईबी) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 64 पद शामिल हैं। यह वैकेंसी युवाओं के लिए सरकारी सेवा में जाने का सुनहरा अवसर है।

इसके लिए यह

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। 


Share This News