ताजा खबरे
IMG 20250527 111143 1 चार पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, यह है मामला Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के चार कांस्टेबल को अपहरण और जबरन वसूली के गंभीर मामले में महामंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

आईपीएस अधिकारी हेमंत कलाल के अनुसार परिवादी दिलीप गौड़ को 14 जुलाई को पावटा क्षेत्र से आरोपी कांस्टेबल जगमाल जाट, नरसिंह जाट, राकेश पूनिया और लादूराम ने उसकी गाड़ी समेत हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी उसे माता का थान थाने आरोप है कि इस दौरान थाने के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए

इसके बाद आरोपियों ने दिलीप गौड़ के पास से गाड़ी में रखे एक लाख रुपये नकद, लगभग आठ-नौ लाख रुपये मूल्य की क्रिप्टो करेंसी और एक लाख रुपये उसकी पत्नी के एटीएम से जबरन निकलवा लिए। घटना के बाद परिवादी ने पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव और आईपीएस हेमंत कलाल से शिकायत की, जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया।


Share This News