Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की संयुक्त टीमों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से लेकर गोगागेट तक मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन और बीडीए सचिव कुलराज मीना की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई में दुकानों के बाहर बने अवैध रैंप, चौकियां और अन्य अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस जाप्ता रहा तैनात किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।