ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250527 111143 बुजुर्ग पति पत्नी के शव मिलने से फैली सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की मुख्य कॉलोनी मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में एक घर में बुजुर्ग पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 4/11 में बंद घर में शव मिले है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली । एमपी कॉलोनी के सैक्टर नंबर 3/13 में 70 वर्षीय गोपाल वर्मा और 67 वर्षीय निर्मला वर्मा के शव मिले है। मकान अंदर से बंद था। दो तीन दिन से किसी प्रकार का संपर्क नहीं होने के चलते तथा घर से बदबू आने पर पडौसियों ने पुलिस का इतला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और एफएसएल की टीम को बुलाया है। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी भी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। बुजुर्ग दंपति एक बेटा नोएडा और दूसरा विदेश में रहता है। जिनको पुलिस ने सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। 


Share This News