





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर एसीबी ने बीकानेर कोर्ट के एक सरकारी वकील को रंगे हाथों धर दबोचा है। आरोपी की पहचान एडवोकेट जगदीश रैण के रूप में हुई है। एसीबी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एससी एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (पीपी) को पांच सौ रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया है।





एसीबी के अनुसार आरोपी ने रावताराम नाम के व्यक्ति से पांच सौ रूपए की रिश्वत ली। सरकार लोक अभियोजक की नियुक्ति करती है। एडवोकेट जगदीश रैण को कुछ माह पूर्व ही लोक अभियोजक बनाया गया था