





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में बीती रात बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। एनएच-11 पर गांव की ओर मुड़ते वक्त बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका सगाभाई व एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।




