ताजा खबरे
बीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?
IMG 20250714 WA0041 scaled बच्चों की नींव को मजबूत करने के लिए बाल संस्कार शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत विकास परिषद्,के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीकाणा इकाई के द्वारा मुरलीधर व्यास कॉलोनी मे तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ।

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि बच्चों की नींव को मजबूत करने के लिए, पोषण, शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, और सकारात्मक मानसिक वातावरण बहुत महत्वपूर्ण हैं। बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) के अनुसार माता-पिता को अपने बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना चाहिए और उन्हें सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में कोमलदीप और खुशबू ओझा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

शिविर संजोयिका समाजसेविका राजकुमारी व्यास ने कठपुतलियों के खेल के माध्यम से बच्चों को नैतिकता के कार्यों का महत्व बताया साथ ही मोबाइल के सदुपयोग एवं दुरुपयोग की जानकारी भी दी। कौशलेश गोस्वामी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने का सामूहिक संकल्प दिलवाया।

महिला सहसंयोजका श्वेता खत्री ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए प्रेरित किया। बाल संस्कार शिविर के तीसरे और अंतिम दिन पूरू शर्मा, पंकज कच्छावा ,दक्षित आचार्य,अंशुमान चूरा ने छोटी-छोटी प्रेरक शिक्षाप्रद कहानियां सुनाई।

लक्षिता अग्रवाल,वेदांगना, गिरिशा छाबड़ा, रिधिमा व्यास, अवनि अग्रवाल, कंजिका चूरा, देवांशी, ने मोबाइल के सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे में जाना।

कोमलदीप, खुशबू ओझा, गिरीशा छाबड़ा, अवनी, मनन ने जीवन मूल्यों के बारे में जाना और समझा।वंश व्यास, जिज्ञानसु व्यास, देवांश अग्रवाल, केशव रंगा, श्रेयांश अग्रवाल ने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा।राहुल, राम, जयंत, धवल ने दैनिक दिनचर्या में खेलकूद के महत्व की जानकारी प्राप्त की।


Share This News