





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 3 जनों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर बाईपास पर कार और बाइक की भिड़ंत हुई है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।





बताया जा रहा है कि मृतक नर्सिंग स्टूडेंट थे। इस हादसे में लोहावट फलौदी निवासी खुमाराम रेंवतराम पुत्र शैतान सिंह, श्री करण पुर निवासी इन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार और घड़साना निवासी अरविन्द कुमार की मौत हो गई मृतक नर्सिंग स्टूडेंट थे। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।